Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जर्मनी में बढ़ रही है बेघर लोगों की संख्या

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (14:58 IST)
जर्मनी में 2017 से 2018 के बीच करीब 28,000 लोग बेघर हो गए हैं। ये आंकड़े सरकारी हैं और इनमें बड़ी हिस्सेदारी शरणार्थी पृष्ठभूमि के लोगों की है। जर्मनी में बेघर लोगों की तादाद बढ़ गई है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 से 2018 के बीच इसमें 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।
 
जर्मनी में बेघर लोगों की मदद करने वाले संघीय संगठन बीएजी के मुताबिक 2018 में कुल 6 लाख 78 हजार लोगों के पास रहने के लिए स्थायी घर नहीं था। 2017 में यह आंकड़ा 6 लाख 50 हजार था।
 
बीएजी की प्रमुख वेरेना रोजेंके ने जर्मन मीडिया समूह फुंके से सोमवार को कहा कि 2017 से तुलना करने का मतलब है कि सालाना आंकड़ों में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही यह भी सच है कि बेघर हुए लोगों में ज्यादा संख्या उनकी है, जो शरणार्थी हैं। इनके मुकाबले मूल रूप से जर्मन लोग कम बेघर हैं।
 
जो लोग शरणार्थी पृष्ठभूमि के नहीं हैं, ऐसे लोगों के बेघर होने की संख्या में 1.2 फीसदी की दर से इजाफा हुआ है जबकि शरणार्थी लोगों में यह दर 5.9 फीसदी की है। रोजेंके के मुताबिक इसके पीछे एक वजह यह है कि सस्ते घरों की संख्या कम हो रही है। इसके अलावा सामाजिक आवास और गरीबी का स्तर बढ़ना भी वजहें हैं।
 
एनआर/एके (रॉयटर्स, केएनए)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

આગળનો લેખ
Show comments