Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फेसबुक ने कोविड वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए नए प्रोफाइल फ्रेम लॉन्च किए

DW
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (16:44 IST)
दुनियाभर में पिछले एक साल से कोरोनावायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। लाखों लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है और करोड़ों लोग इससे प्रभावित हुए। कई देशों में वैक्सीन भी लगाई जा रही है। फेसबुक ने इसी के तहत एक नई पहल की है।
 
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 12.94 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 28.2 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच कोविड-19 टीकाकरण अभियान का प्रचार करने और समर्थन करने के लिए फेसबुक ने गुरुवार को नए प्रोफाइल फ्रेम लॉन्च किए, जो यूजर्स को वैक्सीन लेने के लिए अपने दोस्तों और परिवार को प्रोत्साहित करने में सहायक होंगे।
 
सोशल मीडिया दिग्गज ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि नए फ्रेम लोगों को विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने, टीकाकरण करवाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर सक्षम बनाएंगे।
 
फेसबुक ने कहा है कि नए फ्रेम यूजर्स को कोविड-19 वैक्सीन के लिए अपना समर्थन साझा करने की अनुमति देंगे। फीचर के हिस्से के रूप में फेसबुक ऐसे दोस्तों और परिवार के सदस्यों के न्यूज फीड में एक सारांश या समरी दिखाएगा, जो कोविड-19 वैक्सीन प्रोफाइल फ्रेम का उपयोग कर रहे हैं। फेसबुक ने अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (एचएचएस) और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के सहयोग से फ्रेम विकसित किया।
 
इस पहल के लिए तकनीकी दिग्गज ने कई सार्वजनिक हस्तियों के साथ भागीदारी की है। इसे हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं (एनएचएस) के साथ साझेदारी में ब्रिटेन में लॉन्च किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

આગળનો લેખ
Show comments