Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक से ज्यादा देशों में चलती हैं ये मुद्राएं

Webdunia
सोमवार, 15 जनवरी 2018 (11:24 IST)
आम तौर पर हर देश की अपनी मुद्रा होती है। लेकिन दुनिया में कई ऐसी मुद्राएं हैं जो एक से ज्यादा देशों में चलती हैं। इन्हें साझा मुद्रा कहा जाता है। एक नजर ऐसी ही कुछ मुद्राओं पर...
 
यूरो
यूरो दुनिया की सबसे जानी मानी साझा मुद्रा है। यह यूरोपीय संघ की आधारिकारिक मुद्रा है और संघ के 28 सदस्य देशों में से 19 में यही मुद्रा चलती है। यूरो वाले देशों को यूरोजोन कहते हैं। इसके अलावा कोसोवो, मोंटेनेग्रो और वेटिकन सिटी ने भी इसे अपनाया हुआ है।
 
अमेरिकी डॉलर
अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा माना जाता है। यह अमेरिका के अलावा इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, पनामा, मार्शल आईलैंड, पूर्वी तिमोर, गुआम और पुएर्तो रिको समेत कई देशों और इलाकों की भी आधिकारिक मुद्रा है।
 
वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
पश्चिमी अफ्रीका के आठ देशों में वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक चलता है। इन देशों में बेनिन, बुरकीना फासो, गिनी बिसाऊ, आइवरी कोस्ट, माली, निजेर, सेनेगल और टोगो शामिल हैं। इन देशों की कुल आबादी साढ़े दस करोड़ से भी ज्यादा है।
 
सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
मध्य अफ्रीका के छह देशों में सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक आधिकारिक मुद्रा है। इन देशों में कैमरून, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वाटोरियल गिनी और गैबोन शामिल हैं। दोनों ही सीएफए फ्रांक कीमत में एक दूसरे के बराबर हैं।
 
हांगकांग डॉलर
हांगकांग अब चीन का हिस्सा है लेकिन उसकी अपनी अलग मुद्रा है। हांगकांग के अलावा हांगकांग डॉलर से आप मकाऊ में भी खरीददारी कर सकते हैं। मकाऊ भी चीन का एक इलाका है जिसकी अपनी अलग मुद्रा का नाम मैकेनीज पाटाका है।
 
भारतीय रुपया
भारतीय रुपया दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश की मुद्रा है। आप चाहें तो भारत के अलावा नेपाल और भूटान में भी रुपये में आराम से चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में आजकल भारतीय मुद्रा चल रही है। आर्थिक संकट झेल रहे जिम्बाब्वे में दुनिया की कई मुद्राएं भी चलन में हैं।
 
रूसी रूबल
रूबल रूस की आधिकारिक मुद्रा है जो अबखाजिया और दक्षिणी ओसेतिया में भी चलती है। ये दोनों ही इलाके खुद को अलग देश मानते हैं, हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मान्यता नहीं है। रूस इन्हें अलग देश समझता है।
 
स्विस फ्रैंक
स्विट्जरलैंड की मुद्रा स्विस फ्रैंक यूरोपीय देश लिष्टेनश्टाइन में भी चलती है। लिष्टेनश्टाइन का नाम अकसर उन देशों में आता है जहां दुनिया भर के अमीर लोग टैक्स बचाने के लिए अपना पैसा रखते हैं। आम बोलचाल में इसे काला धन भी कहा जाता है।

टर्किश लीरा
तुर्की की आधिकारिक मुद्रा टर्किश लीरा उत्तरी साइप्रस की भी मुद्रा है जो खुद को टर्किश रिपब्लिक ऑफ नॉर्दन साइप्रस कहता है। तुर्की इसे एक अलग देश मानता है जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर में यह रिपब्लिक ऑफ साइप्रस का ही एक हिस्सा है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

આગળનો લેખ
Show comments