Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वियना को कौन सी बातें बनाती हैं बेहतरीन शहर

Webdunia
गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (11:39 IST)
'द इकॉनोमिस्ट' ने दुनिया के 140 शहरों का सर्वे करके ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को रहने के लिए सबसे बेहतरीन शहर बताया है। आइए जानते हैं कि ओपरा, कॉफी हाउस और चॉकलेट केक के लिए मशहूर इस शहर को कौन सी बातें खास बनाती है।
 
 
सस्ते और अच्छे घर
वियना में करीब 60 फीसदी लोगों के पास सस्ते और अच्छे मकान है। यहां की हाउसिंग पॉलिसी में सब्सिडी पर मकान उपलब्ध कराए जाते हैं जो लंदन, पेरिस, ज्यूरिख जैसे तमाम यूरोपीय शहरों से काफी सस्ता है। यहां एक साल का ट्रांसपोर्ट पास महज 1 यूरो में मिल जाएगा। पानी की सप्लाई आल्प्स से सीधे शहर को की जाती है।
 
 
वियना आपका ख्याल रखता है
यहां छोटी से छोटी जरूरत तो पूरा करने के लिए प्रशासन तैयार रहता है। कुछ साल पहले पालतू कुत्तों ने गंदगी फैलाई तो प्रशासन ने 450 लोगों की नियुक्ति की जो मालिकों पर नजर रखते थे और सड़कों पर साफ-सफाई दुरुस्त रखने के लिए कहते थे। अगर आपको राह चलते स्ट्रीट लाइट टूटी हुई मिले तो बस एक कॉल करें और मिनटों में इसे सही कर दिया जाएगा।
 
 
बच्चों के है बड़े मजे
अगर आप दिनभर बाहर हैं और बच्चों को किसी के भरोसे छोड़ना है तो यहां डे केयर सेंटर की सुविधा है। माता-पिता को सिर्फ बच्चों के खाने का पेमेंट करना होता है और बाकि सुविधा मुफ्त की होती है। रोजना करीब 80 हजार बच्चे डे केयर सेंटर जाते हैं। यहां पर पार्क, प्लेग्राउंड और स्वीमिंग पूल है जहां बच्चों की एक्टिविटीज होती रहती है।
 
 
अंगूर के बाग
मेट्रोपॉलिटन शहर होने के बाद भी वियना प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यहां कई जगह अंगूर के बाग देखने को मिल जाएंगे। लोगों ने अपने घरों के नजदीक अंगूर लगाने की इजाजत दी हुई है। यहां आने वाले पर्यटकों को वाइन और लजीज खाना वर्षों तक याद रहता है। शहर से कुछ दूर ही जंगल और डेन्यूब नदी है जहां लोग वीकेंड गुजारने जाते हैं।
 
 
आइसक्रीम और कॉफी
यूं तो वियना कॉफी के लिए मशहूर है, लेकिन यहां की आइसक्रीम का भी जवाब नहीं है। श्वेडप्लाट्ज स्क्वॉयर पर आइक्रीम की कई दुकानें हैं। यहां के कई आइक्रीम पॉर्लर्स को इतावली परिवार चलाते हैं जिनके पास सीक्रेट रेसिपी है। तो अगली बार अगर आप यहां आए तो गर्म कॉफी पिएं और ठंडी आइसक्रीम का भी लुत्फ उठाएं।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

આગળનો લેખ
Show comments