Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विराट कोहली को आखिर इतने 'आराम' की जरूरत क्यों है?

Webdunia
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (15:37 IST)
विराट कोहली बार-बार 'आराम' करते नजर आ रहे हैं। आखिर इतने आराम की उन्हें जरूरत क्यों पड़ने लगी। कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में वे अच्छे फॉर्म में नजर आए। गेंद बल्ले के बीच लग रही थी। अर्द्धशतक उन्होंने बनाया। कायदा तो यही कहता है कि अपनी इस लय को बरकरार रखने के लिए उन्हें तीसरा टी-20 भी खेलना था। श्रीलंका जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी टी-20 सीरिज खेलनी थी, लेकिन वे आराम करने चले गए। 
 
विराट कोहली लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर देना चाहिए। ताकि अपना खोया फॉर्म जल्दी से हासिल किया जा सके। वेस्टइंडीज और श्रीलंका अपेक्षाकृत कमजोर टीमें हैं और इनके खिलाफ रन बनाए जा सकते थे। विराट भी यह काम कर सकते थे, लेकिन उन्हें अपने फॉर्म की बजाय आराम की चिंता है। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। 
 
विराट करियर के उस दौर में नहीं हैं कि उन्हें बचा-बचा कर खर्च किया जाए। न ही उन्हें कोई शारीरिक समस्या है। फिर भी वे लगातार बीच सीरिज से हट जाते हैं। आराम करना था तो पूरी सीरिज ही नहीं खेलना था। ताकि दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिले। विराट हटते हैं, दूसरे खिलाड़ी को मौका मिलता है। जैसे ही विराट आते हैं उस खिलाड़ी को स्थान छोड़ना पड़ता है। 
 
इस साल टी-20 विश्वकप है। भारतीय टीम विभिन्न खिलाड़ियों को आजमा रही है ताकि सही टीम चुनी जा सके। विराट का इस तरह अंदर-बाहर होना इस प्रयोग में खलल डाल रहा है। विराट अपने स्टारडम का गलत फायदा उठा रहे हैं। जब चाहा खेल लिए, जब चाहा आराम किया। 
 
एक क्रिकेट खिलाड़ी को इस तरह के आराम की जरूरत ही क्यों है? आईपीएल में तो कभी भी विराट आराम का बहाना बनाकर मैच नहीं छोड़ते। तब भी नहीं जब उनकी टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो जाती है। वहां पर फ्रेंचाइजी का जबरदस्त दबाव होता है। तो फिर टीम इंडिया के लिए अलग बर्ताव क्यों? 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

हमारे पास भी हैं 4 स्पिनर, कीवी कप्तान ने भी दे दिए Playing XI में बदलाव के संकेत

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments