Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टेस्ट जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 500 रन : वसीम जाफर

टेस्ट जीतने के लिए भारत को बनाने होंगे 500 रन : वसीम जाफर
मुंबई , रविवार, 14 जनवरी 2018 (21:45 IST)
मुंबई। अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत को वापसी करने के लिए मौजूदा मैच की पहली पारी में 500 से ज्यादा का स्कोर करना पड़ेगा। विदर्भ को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने में मदद करने वाले जाफर ने कहा कि हम ने उन्हें आउट कर दिया, अब हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

अगर हम पहली पारी में पांच सौ से ज्यादा रन बना लेते है तो मुझे लगता है हम श्रृंखला बराबर कर लेंगे। जाफर ने कहा कि मौजूदा टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका में खेला है और वे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी खेला है। उन्हें पता है क्या करना है।

बस उन्हें पिच पर समय बिताने की जरूरत है। जब वे लय में आ जाएंगे तब यह पिच भारतीय बल्लेबाजों के मुफीद होगा। टीम चयन के सवाल पर जाफर भारतीय कप्तान के साथ दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है वे क्या कर रहे है। आपको उनका सम्मान करना होगा। वे देश के प्रति जवाबदेह है। सवाल पूछने के लिए आपको श्रृंखला खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोहली ने संभाला मोर्चा, पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी