Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विराट और अनुष्का के इटली में शादी करने पर भाजपा विधायक ने उठाया सवाल...

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (22:44 IST)
गुना (मप्र)। मध्यप्रदेश के एक भाजपा विधायक ने मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली के इटली में शादी करने पर उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाया है और कहा कि दोनों (कोहली एवं अनुष्का) को भारत में ही किसी स्थान को विवाह संस्कार के लिए चुनना चाहिए था।
 
 
कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के एक कार्यक्रम में पन्नालाल शाक्य ने कहा, विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उनको हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। हिन्दुस्तान इतना अछूत है।
 
उन्होंने कहा, भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य, युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ है। आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे। मगर हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता। (कोहली) उन्होंने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रुपए वहां (इटली) खर्च किए।
 
 
उन्होंने कहा, भारत की भूमि की उनके (विराट) लिए कोई मान नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वह राष्ट्रभक्त नहीं हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते इटली में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी की थी।
 
किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, यदि आप थोड़ा भी सोचेंगे तो पाएंगे इटली के नाचने वाले यहां (भारत में) करोड़पति-अरबपति बन गए और तुम अपने देश की पूंजी को वहां ले जा रहे हो। वहां जाकर उनको धन देकर आ रहे हो। ऐसा व्यक्ति हमारा आदर्श नहीं होगा। हमारा आदर्श वह व्यक्ति होगा जो कड़ी मेहनत से धन अर्जित करेगा और देश के प्रति ईमानदार रहेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments