Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विराट बोले, कुंबले के साथ कोई मतभेद नहीं...

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2017 (20:49 IST)
बर्मिंघम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोच अनिल कुंबले के साथ अपने मतभेदों की तमाम चर्चाओं को दरकिनार करते हुए शनिवार को कहा कि यह सिर्फ अटकलबाजियां हैं और कुंबले के साथ उनका किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है।
           
विराट ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, काफी अटकलें चल रहीं थीं। काफी कुछ लिखा भी गया लेकिन जो लोग लिख रहे थे वे हमारे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं थे। बिना कुछ जाने ही लिख देना सिर्फ अटकलें हैं। मेरे और कुंबले के बीच कोई परेशानी नहीं है। कुछ लोगों ने बिना मतलब के इस मुद्दे को हवा दे रखी है। हमारे बीच वाकई कोई दिक्कत नहीं है।
           
भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा, कोच के लिए एक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है जो पिछली बार भी की गई थी। वही सब कुछ 12 महीने बाद फिर हो रहा है तो इसमें परेशानी क्या है। हमारे बीच कोई मुद्दा नहीं है। दरअसल, कुछ लोग मसाला ढूंढना चाहते हैं और इसी कोशिश में वे मंडराते रहते हैं कि कुछ मिल जाए और विवाद बनाया जा सके।
           
विराट ने बड़े ही शांत अंदाज में कहा, यह उनका प्रोफेशन है। हमारा प्रोफेशन हमारे खेल पर ध्यान केन्द्रित करना है और हमारा पूरा ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी पर लगा हुआ है। हम इसके सिवाय कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। (वार्ता)
 
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments