Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

युगांडा ने T20 World Cup के लिए किया क्वालीफाई, वायरल हुआ डांस

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (18:46 IST)
Uganda Qualified for T-20 World Cup 2024 : युगांडा ने गुरुवार को यहां रवांडा को नौ विकेट से हराकर अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
 
युगांडा मौजूदा अफ्रीकी क्वालीफायर के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली नामीबिया के बाद दूसरी टीम है।
 
अफ्रीका क्वालीफायर के क्षेत्रीय फाइनल में युगांडा ने रवांडा को हराकर शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित की। युगांडा की यह छह मैच में पांचवीं जीत है।
 
 रवांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 65 रन पर सिमट गई। युगांडा ने इसके जवाब में सिर्फ 8.1 ओर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
<

Uganda get their #T20WorldCup party started! 

(via @CricketUganda)pic.twitter.com/V5ZizxNGW5

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 30, 2023 >
युगांडा इस तरह टी20 विश्व कप में खेलने वाला पांचवां अफ्रीकी देश बनेगा।
 
 दूसरी तरफ अफ्रीका क्वालीफायर में प्रबल दावेदार के रूप में उतरा जिंबाब्वे मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने में नाकाम रहा। जिंबाब्वे पांच मैच में तीन जीत के साथ क्षेत्रीय फाइनल में अभी तीसरे स्थान पर चल रहा है।
 
अफ्रीकी क्वालीफायर के बाद टी20 विश्व कप की 20 प्रतिभागी टीम तय हो गई हैं।
 
टी20 विश्व कप अगले साल चार से 30 जून तक खेला जाएगा।
 
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर आठ चरण में जगह बनाएंगी जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा।
 
टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम इस प्रकार हैं:
 
अमेरिका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पपुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा।(भाषा)
 

<>

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments