Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच रोमांचक मोड़ पर

श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच रोमांचक मोड़ पर
, सोमवार, 17 जुलाई 2017 (19:15 IST)
कोलंबो। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच एकमात्र टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। श्रीलंका ने 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सोमवार को चौथे दिन खेल की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं।
      
श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी दिन 218 रन बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट बाकी हैं। चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर कुशल मेंडिस 60 रन बनाकर और एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर क्रीज पर थे। 
 
दिमुथ करुणारत्ने 49, उपुल तरंगा 27 और कप्तान दिनेश चांडीमल 15 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले ग्रीम क्रेमर ने 67 रन पर दो विकेट लिए।
        
इससे पहले जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 252 रन से आगे खेलते हुए 377 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 97 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 205 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन बनाए। यह उनका पहला टेस्ट शतक था। मैल्कम वॉलर ने 68, कप्तान क्रेमर ने 48 और डोनाल्ड तिरिपानो ने 19 रन बनाए। 
        
लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात ने 133 रन पर छह विकेट लिए और मैच में 11 विकेट पूरे किए। हेरात के करियर में यह 31वां मौका है जब उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। इन 11 विकेटों से उनके कुल विकेटों की संख्य 384 पहुंच गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीलंका दौरे में चोटिल मुरली की जगह लेंगे धवन