Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Sachin Tendulkar को भाया यशस्वी का अंदाज

जायसवाल की पारी की तारीफ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की

WD Sports Desk
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (17:41 IST)
Sachin Tendulkar Praised Yashasvi Jaiswal on his Double Century IND vs ENG 2nd Test :  ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की तारीफ की।
 
वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। 
 
अपना छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के जायसवाल ने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के की मदद से 209 रन बनाये। वह दिग्गज जेम्स एंडरसन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे।
 
 उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये।
 
 तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ शाबाश यशस्वी. शानदार प्रयास।’’
 
 सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। पूर्व वामहस्त बल्लेबाज कांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक बनाया था।
 
कांबली से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था।
 
जायसवाल की पारी की तारीफ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की। इस श्रृंखला की शुरुआती दो टेस्ट से निजी कारणों ने टीम से बाहर रहने वाले कोहली ने कहा,‘‘ यशस्वी जायसवाल .... कम उम्र में शानदारी पारी खेली।’’
 
जायसवाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 171 रन बनाए थे।
 
उन्होंने हैदराबाद में मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती मैच में 80 रन बनाये थे, जिसे भारत 28 रन से हार गया था।
 
 उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के लड़के जायसवाल की जिंदगी मुश्किलों से भरी रही है।
 
भारत के बायें हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ युवा यशस्वी जायसवाल का शानदार दोहरा शतक, बधाई।’’
 
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने लिखा, ‘‘ एक शतक विशेष होता है और जब आप दोहरा शतक बनाते हैं तो यह एक अलग ही ऊंचाई होती है। यशस्वी... नाम में ही बड़ा अर्थ है। आने वाले समय में आप कई और शतक जड़ेंगे...यशस्वी जायसवाल ने अच्छा खेला।’’
 
 भारत के पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल सरकार में वर्तमान खेल खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने भी जायसवाल को बधाई दी।

<

Well done Yashasvi. Super effort.#INDvENG pic.twitter.com/lhlKB5ilCK

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 3, 2024 >
उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट में किसी बड़ी चीज की शुरुआत। चमकते रहो यशस्वी।’’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments