Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे पर बारिश का साया, जानिए कब शुरू होगा मैच

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे पर बारिश का साया, जानिए कब शुरू होगा मैच
, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (12:16 IST)
लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरुवार को यहां बारिश के कारण आधा घंटा देरी से शुरू होगा। लखनऊ में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है। मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना है।
 
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया, 'बारिश के कारण देरी। शुरुआती निरीक्षण के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच का समय आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है।'
 
मैच अब दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा जबकि टॉस एक बजे के बजाय एक बजकर 30 मिनट पर होगा। खेल दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही बारिश के कारण भारतीय टीम बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भी भाग नहीं ले पाई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत को हराने वाली पहली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका