Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉल टेम्परिंग मामले में दिनेश चांडीमल दोषी, लगा एक मैच का प्रतिबंध

बॉल टेम्परिंग मामले में दिनेश चांडीमल दोषी, लगा एक मैच का प्रतिबंध
ग्रॉस आइलेट , बुधवार, 20 जून 2018 (09:31 IST)
ग्रॉस आइलेट। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए दोषी पाया गया है और उन्हें एक टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया है। चांडीमल को एक टेस्ट के लिए निलंबित किए जाने के साथ साथ दो डिमेरिट अंक और 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।
 
चांडीमल अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट ड्रा रहा जिसमें यह विवाद हुआ।
 
आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने दूसरा टेस्ट समाप्त हो जाने के बाद इस मामले में सुनवाई की और चांडीमल को दोषी करार दिया।
 
मैदानी अम्पायरों अलीम डार और इयान गोल्ड तथा तीसरे अम्पायर रिचर्ड केटलबोरो ने शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने के बाद चांडीमल पर गेंद की शक्ल बिगाड़ने का आरोप लगाया था।
 
मैच अधिकारियों ने टीवी फुटेज में पाया था कि चांडीमल ने अपनी बाएं पॉकेट से कोई चीज निकली और उसे अपने मुंह में रखा। उन्होंने फिर इस चीज को गेंद पर लगाया जिसे अम्पायरों ने गेंद की शक्ल बिगाड़ने के प्रयास के रूप में देखा।
 
चांडीमल ने तब खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने अपने टीम प्रबंधन और अन्य मैच अधिकारियों के साथ सुनवाई में हिस्सा लिया जिसमें प्रमाण के तौर पर वीडियो रखे गए। श्रीलंकाई कप्तान ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुंह से कुछ निकालकर गेंद पर लगाया था लेकिन उन्हें याद नहीं कि यह क्या चीज थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिना बड़े नामों के बेल्जियम वर्ल्ड कप खिताब का दावेदार, ये खिलाड़ी दिखा सकते हैं कमाल