Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विराट कोहली ने बायो बबल के कारण छोड़ी कप्तानी, रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का बनाना चाहिए कप्तान : केविन पीटरसन

कोहली के कप्तानी से हटने से हैरान नहीं हैं पीटरसन, बायो बबल को कष्टकारी बताया

Webdunia
शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (15:21 IST)
मस्कट, 21 जनवरी (भाषा)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले का एक कारण बायो बबल का कठोर जीवन हो सकता है और उन्होंने तीनों प्रारूपों की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपने की वकालत की।
 
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका से भारत की 1-2 श्रृंखला हारने के बाद टेस्ट कप्तानी से हटकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उन्होंने पिछले साल विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और बाद में उन्हें एकदिवसीय टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया था। इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ उनके रिश्ते भी तनावपूर्ण रहे।


 
पीटरसन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जो लोग आज के जमाने के खिलाड़ियों की आलोचना करते हैं, मुझे लगता है कि वे मूर्ख हैं क्योंकि बायो बबल में खेलना बहुत मुश्किल है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘किसी के प्रति कठोर रवैया अपनाना, आलोचना करना अनुचित होगा। आपने विराट कोहली को नहीं देखा है। कोहली को दर्शकों की जरूरत है। वह ऐसे माहौल में अच्छा प्रदर्शन करता है।’’
 
पीटरसन ने कहा, ‘‘मेरी निजी राय है कि उनके जैसे खिलाड़ी के लिये इस बायो बबल में अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना मुश्किल है।’’ कोहली के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने से पीटरसन हैरान नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। यह (खेलना) दुनिया का सबसे अच्छा काम है, लेकिन जब आप बायो बबल में खेलते हैं, तो निश्चित रूप से यह सबसे अच्छा काम नहीं रह जाता है क्योंकि इसमें कोई आनंद नहीं है।’’
 
पीटरसन ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में हैरान नहीं हूं कि विराट उस अतिरिक्त दबाव से थोड़ा निजात चाहते हैं क्योंकि बायो बबल में खेलना बहुत मुश्किल है।’’
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इसके साथ ही कहा कि रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों में भारत की कमान सौंपनी चाहिए। रोहित के चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान एकदिवसीय श्रृंखला में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हिटमैन रोहित शर्मा पसंद है। वह शानदार खिलाड़ी है। मैं हमेशा उसकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं। उसकी कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए वह कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे है।’’

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments