Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

20 महीने के लिए अफगानी पेसर नवीन उल हक पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्यों?

20 महीने के लिए अफगानी पेसर नवीन उल हक पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्यों?
, मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (13:31 IST)
अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक पर शारजाह वॉरियर्स के साथ अनुबंध की शर्तो के उल्लंघन के लिए यूएई की अंतरराष्ट्रीय लीग टी-20 (ILT20) ने 20 महीने का प्रतिबंध लगाया है।

इस प्रतिबंध के कारण नवीन वर्ष 2024 और 2025 में आईएलटी20 में नहीं खेल सकेंगे। हालांकि नवीन इस प्रतिबंध अधिक प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि वे जनवरी-फरवरी में ही होने वाली दक्षिण अफ्रीका लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने डरबन के सुपर जाइंट्स के साथ अनुबंध किया है।

आईएलटी20 के एक बयान में कहा है वॉरियर्स जिन्होंने 2023 में लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए नवीन के साथ समझौता किया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में नियमों और शर्तों पर रिटेंशन नोटिस भेजा था। शारजाह वॉरियर्स ने इस विवाद में हस्तक्षेप करने के लिए आईएलटी20 से संपर्क किया।

आईएलटी 20 के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट, सुरक्षा और भ्रष्टाचार विरोधी प्रमुख कर्नल आज़म और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जायद अब्बास की अनुशासनात्मक समिति ने वॉरियर्स और नवीन का पक्ष सुनने और सबूतों की जांच के बाद अपना फैसला सुनाया।(एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL Auction में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए टेबल पर आए ऋषभ पंत (Video)