Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धोनी के मौंक लुक को दिखे 3 दिन हो गए, फिर भी नहीं रुकी ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

धोनी के मौंक लुक को दिखे 3 दिन हो गए, फिर भी नहीं रुकी ट्विटर पर मीम्स की बाढ़
, मंगलवार, 16 मार्च 2021 (11:22 IST)
शनिवार को ट्विटर पर एक मशहूर स्पोर्ट्स चैनल ने महेंद्र सिंह धोनी का मौंक लुक में फोटो अपलोड किया था। कैप्शन में लिखा था - हम महेंद्र सिंह धोनी के इस अवतार को देखकर आशचर्यचकित हो उठे हैं। यह तस्वीर तो जल्द वायरल हो जाएगी। आपका इस पर क्या ख्याल है।
इसके बाद स्टार इंडिया की क्रिएटिव टीम ने बनाए वीडियो की शुरुआत में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप में कुछ बच्चों को बौद्ध भिक्क्षु के रूप में क्रिकेट का ज्ञान देते हुए नजर आए।

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बच्चों को लालच का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए।धोनी ने बच्चों को हिटमैन रोहित शर्मा का उदाहरण देकर बताया कि जीवन में लालच कितना जरूरी है और इससे जीत की भूख मिटती है। 
 
एक दौर था जब महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल से ज्यादा अपने लंबे बालों के लिए भी मशहूर थे। उस दौर में लड़कियां महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी तो थी ही उनकी हेयर स्टाइल पर भी फिदा थी।यही कारण है कि धोनी को बिना बाल के देखकर थाला के फैंस मीम बनाए जा रहे हैं।
 
महेंद्र सिंह धोनी की बिना बाल की तस्वीर अब एक मीम टैंपलेट हो चुकी है।सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को लेकर गजब की कलाकारी देखने को मिल रही है।नजर डालतें है कुछ मजेदार ट्वीट्स पर  
 
महेंद्र सिंह धोनी को आप पसंद कर सकते हैं या फिर ना पसंद कर सकते हैं लेकिन उनको दरकिनार नहीं कर सकते। यही कारण है कि तीन बार आईपीएल ट्रॉफी उठा चुके थाला इस उम्र के पड़ाव में भी अपने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।
 
जितने भी मीम्स बने हैं उनमें से कुछ हैंडल्स तो धोनी का ही मजाक उड़ा रहे हैं।लेकिन इससे यह बात साबित होती है कि महेंद्र सिंह धोनी अब भी सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
 
ज्यादातर क्रिकेटर संन्यास के बाद चर्चा में नहीं रहते, उनकी फैनडम भी कम हो जाती है लेकिन धोनी एक अपवाद हैं। पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास ले चुके धोनी क्रिकेट के अलावा भी सुर्खियों में बने रहे, कभी कश्मीर में आर्मी से जुड़कर तो कभी सर्वश्रेष्ठ गौ पालक का अवार्ड लेकर। यही कारण है कि ट्विटर पर वह हमेशा हिट हैं और रहेंगे। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बुरी खबर! बेकाबू कोरोना के कारण भारत-इंग्लैंड सीरीज में दर्शकों की 'नो एंट्री'