Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पांच कैच लपककर महेंद्र सिंह धोनी ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

पांच कैच लपककर महेंद्र सिंह धोनी ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
ब्रिस्टल , रविवार, 8 जुलाई 2018 (22:53 IST)
ब्रिस्टल। भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में विकेट के पीछे सर्वाधिक पांच शिकार करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
 
 
धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक ट्वंटी 20 मुकाबले में रविवार को विकेट के पीछे पांच कैच लपके और इसके साथ ही उन्होंने विकेट के पीछे अपने 50 कैच भी पूरे कर लिए।
 
पूर्व कप्तान धोनी ने विकेट के पीछे पांच कैच लपककर अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद के 2015 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। शहजाद ने नवम्बर 2015 में ओमान के खिलाफ अबु धाबी में विकेट के पीछे पांच शिकार किये थे जिसमें तीन कैच और दो स्टम्पिंग शामिल थी।
 
धोनी ने एक बल्लेबाज को अपने सीधे थ्रो से रन आउट भी किया। इन पांच में से तीन कैच तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गेंदों पर थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'हिटमैन' रोहित शर्मा का शतक, भारत ने इंग्लैड को 7 विकेट से रौंदकर 2-1 से टी20 सीरीज जीती