Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टी20 में एमएस धोनी ने बनाया यह रिकॉर्ड और बन गए पहले भारतीय क्रिकेटर

Webdunia
रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (19:18 IST)
हेमिल्टन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड की धरती पर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी रविवार को जैसे ही मैदान पर उतरे, वे अपने करियर में 300 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। धोनी ने रोहित शर्मा और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।
 
न्यूजीलैंड दौरे में भारत ने 3 टी-20 मैच खेले और अंतिम मैच हेमिल्टन में खेला गया, जहां भारत रोमांचक क्षणों में यह मैच 4 रन से हारने के साथ ही सी‍रीज 1-2 से हार गया। इन तीनों मैचों में धोनी टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अपने क्रिकेटर करियर में टी-20 मैच खेलने का 'तिहरा शतक' जड़कर रिकॉर्ड बना डाला।
 
ALSO READ: ऑकलैंड के ईडन पार्क पर एमएस धोनी की लोकप्रियता ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
 
धोनी 300 टी-20 मैच खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ने 297 और सुरेश रैना ने 296 टी-20 मैच खेले हैं। धोनी का दुर्भाग्य रहा कि पहले 2 मैचों में शानदार बल्लेबाजी के बाद तीसरे टी-20 मैच में वे केवल 2 रन ही बना सके। इस मैच में वे 6ठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे और तब टीम इंडिया मुश्किल में थी। जीत के लिए उसे 35 गेंदों में 71 रनों की दरकार थी।
मिचेल की गेंद पर धोनी गच्चा खा बैठे और टिम साउदी ने टीम इंडिया के इस 'बाहुबली' का सबसे कीमती कैच लपकने में कोई चूक नहीं की। वैसे भी धोनी की न्यूजीलैंड में धूम रही।

वेलिंगटन, ऑकलैंड के बाद हैमिल्टन में भी जब वे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो हजारों प्रशंसक बहुत देर तक उनके लिए शोर मचाते रहे। कई दर्शकों को धोनी की प्रशंसा में हाथ में बैनर और पोस्टर लिए देखा गया। कई प्रशंसक अपने पोस्टर में धोनी के नाम के आगे दिल का चित्र बनाकर लाए थे। (वेबदुनिया न्यूज) 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

334 रन जड़कर जिम्बाब्वे ने T20Is में बनाया सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले विकेटकीपर ऋषभ पंत

जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया, 8 पेनल्टी कॉर्नर और स्ट्रोक्स नहीं भुना पाया भारत

सोशल मीडिया पर केएल राहुल की आलोचना करने वालों पर भड़के कोच गौतम गंभीर

INDvsNZ पुणे टेस्ट में करना होगा पलटवार, न्यूजीलैंड इतिहास रचने को तैयार

આગળનો લેખ
Show comments