Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ईशान किशन से महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे रांची के दर्शक हुए निराश

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (16:28 IST)
रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जेएससीए स्टेडियम रांची में खेले गए टी-20 मैच में लोकल ब्वॉय ईशान किशन के सस्ते में आउट हो जाने से दर्शकों में मायूसी छा गई।
 
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान ओपनिंग करने आए लेकिन केवल 4 रन बनाकर ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए। पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इसी मैदान पर ईशान ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। ईशान अब तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल चुके और कुल 633 बनाए है। टी-20 क्रिकेट तो उनका उच्चतम स्कोर 89 रन है तथा उनका औसत 26.38है । 
 
ईशान के गुरु और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आज इस मैच को देखने के लिए मैदान में मौजूद थे।
 
हालांकि स्थानीय दर्शकों को निराशा हाथ लगी। भारतीय गेंदबाजी के दौरान ईशान किशन ने ब्रेसवेल को एक सीधे थ्रो पर रन आउट किया था जिससे दर्शकों में उत्साह देखने को मिला था। लेकिन बल्लेबाजी में ब्रेसवेल ने अपना बदला ऑफ स्पिन गेंदबाजी से जल्द ही निकाल लिया और किशन की गिल्लियां बिखेर दी।
<

Bang on 

How about that for a run-out! 

Watch @ishankishan51's direct-hit to dismiss Michael Bracewell 

Follow the match  https://t.co/gyRPMYVaCc #TeamIndia | #INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/XqVfGSPkMm

— BCCI (@BCCI) January 27, 2023 >
इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में कुल तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं। इन तीनों मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
 
भारत ने 12 फरवरी 2016 को श्रीलंका के खिलाफ यहां पहला टी-20 मुकाबला खेला था। उस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 69 रन के बड़े अंतर से हराया था।जेएससीए स्टेडियम में टी 20 का दूसरा मैच भारत ने अक्टूबर 2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। इस मैच में भी टीम इंडिया को जीत मिली।भारत ने तीसरे टी-20 मैच 19 नवंबर 2021 को खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments