Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मेंडिस दोहरे शतक से चूके, श्रीलंका 3 विकेट पर 500 पार

मेंडिस दोहरे शतक से चूके, श्रीलंका 3 विकेट पर 500 पार
, शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (23:12 IST)
चटगांव। कुशल मेंडिस (196) और धनंजय डीसिल्वा (173) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 308 रन की तिहरे शतकीय साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ 138 ओवर में तीन विकेट पर 504 रन का विशाल स्कोर बना लिया।


श्रीलंका अभी बांग्लादेश के 513 के स्कोर से नौ रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। स्टंप्स के समय रोशन डीसिल्वा 173 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 87 और कप्तान दिनेश चांडीमल 90 गेंदों पर एक चौके की बदौलत 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 187 रन से आगे खेलना शुरु किया। मेंडिस ने 83 और धनंजय ने 104 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। लेकिन वह अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए। मेंडिस ने 327 गेंदों पर 22 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 196 रन की शानदार शतकीय पारी खेली जो उनके टेस्ट करियर का सर्वाेच्च स्कोर है।

मेंडिस का टेस्ट में इससे पहले 194 रन का सर्वोच्च स्कोर था। मेंडिस के अलावा धनजंय ने भी अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। धनंजय ने 229 गेंदों पर 21 चौकों और एक छक्के के सहारे 173 रन की शानदार पारी खेली जो उनके करियर की सर्वोच्च पारी है। धनंजय  और मेंडिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 308 रन की तिहरे शतकीय साझेदारी हुई।

इसके अलावा मेंडिस और रोशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रन तथा रोशन और कप्तान चांडीमल के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 89 रन की अविजित साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका का दूसरा विकेट 308 के स्कोर पर और तीसरा विकेट 415 के स्कोर पर गिरा। मैच के तीसरे दिन तैजुल इस्लाम ने एक और मुस्ताफिजुर रहमान ने एक विकेट हासिल किए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सिंधू ने कहा, सेमीफाइनल में प्रदर्शन में सुधार करना होगा