Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने

WD Sports Desk
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (13:50 IST)
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने।
 
अपना छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के जायसवाल ने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के की मदद से 209 रन बनाये। वह दिग्गज जेम्स एंडरसन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे।
 
सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। पूर्व वामहस्त बल्लेबाज कांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक बनाया था।
 
कांबली से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था।
 
जायसवाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 171 रन बनाए थे।
 
उन्होंने हैदराबाद में मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती मैच में 80 रन बनाये थे, जिसे भारत 28 रन से हार गया था।
 
जायसवाल बीते दिन 179 रन नाबाद थे। उन्होंने दूसरे दिन के पहले सत्र में पदार्पण कर रहे स्पिनर शोएब बशीर के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।
 
उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये।भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

IND vs NZ : भारत की नजरें सीरीज जीतने पर, न्यूजीलैंड की एमेली केर वनडे से बाहर

આગળનો લેખ
Show comments