Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

IndiavPak : भारत ने पाकिस्तान को दिया 245 रनों का लक्ष्य

Webdunia
रविवार, 6 मार्च 2022 (12:51 IST)
तोरांग। पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा की 122 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने रविवार को यहां बे ओवल में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए।
 
एक समय पर भारत का स्कोर 114 रन पर छह विकेट था। तब बल्लेबाजी करने उतरीं वस्त्राकर ने 67 रन बनाए और राणा 53 रन पर नाबाद रहीं। दोनो के बीच में 122 रन की साझेदारी हुई।
 
इस दौरान दोनों ने 33.1 ओवर तक बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की मेहनत को बर्बाद करते हुए 12 चौके लगाए और विकेटों के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फातिमा सना ने अंतिम ओवर में वस्त्राकर को आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
 
उनके बीच सातवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी ने खेल का रंग बदल दिया। अगर पाकिस्तान को भारत पर जीत हासिल करनी है, तो अब उसे अपना सर्वोच्च स्कोर बनाना होगा।
 
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहला झटका उस समय लगा जब सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा बिना खाता खोले पैवेलियन लौटीं। डायना बेग की सटीक गेंद ने शैफाली के स्टंप्स को चीर दिया। इसके बाद स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर से अधिक संघर्ष करने के बाद पारी को पुनर्जिवित किया। इस दौरान शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने 92 रन जोड़े।
 
इसके बाद नाशरा संधू ने दीप्ति को 40 रन पर आउट कर जरूरी सफलता हासिल की। जल्द ही अनम अमीन ने मंधाना को 52 रन पर आउट कर दिया। दो सेट बल्लेबाजों को जल्दी से आउट होने के बाद स्टार खिलाड़ी मिताली राज और हरमनप्रीत कौर भी सस्ते में पेवैलियन लौट गईं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments