Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पांड्या बंधुओं ने पिता को दिया 'सरप्राइज' गिफ्ट

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (18:49 IST)
नई दिल्ली। जबरदस्त फार्म में चल रहे भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके क्रिकेटर भाई क्रुणाल पांड्या ने अपने पिता हिमांशु पांड्या को एक कार भेंट कर चौंका दिया।
                      
हार्दिक इस समय श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ हैं और उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ अंतिम टेस्ट में तूफानी शतक जड़ा था। क्रुणाल अपने पिता को कार के शोरूम में ले गए थे जबकि हार्दिक उनसे वीडियो कॉल के जरिए जुड़े हुए थे।
                      
हार्दिक ने ट्‍विटर पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें क्रुणाल और हार्दिक अपने पिता के लिए एक कार पसंद कर रहे हैं। हार्दिक ने वीडियो के साथ लिखा, 'पिता के चेहरे पर मुस्कान देखना सुखद अनुभूति है जिन्होंने जीवन भर हमारी खुशियों के लिए जीतोड़ कोशिशें कीं। उन्हें यह भेंट देते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।'
                     
हिमांशु पांड्या ने शो रूम से एक लाल रंग की कार को पसंद किया और शोरूम के मैनेजर ने उन्हें कार की चाभी भेंट की। हार्दिक ने ट्वीट कर भावुक अंदाज में कहा, 'मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं।'
                       
हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम को 3-0 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments