Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्रिकेट की पिच पर Gautam Gambhir को झटका, नहीं बन पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (00:00 IST)
नई दिल्ली। अपनी कप्तानी में आईपीएल (IPL) में 2 बार कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) राजनीति की पिच पर धुआंधार बल्लेबाजी करने के बाद भी क्रिकेट मैदान का मोह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। स्टार स्पोर्ट्‍स के लिए क्रिकेट कॉमेंट्री करके अपना शौक पूरा करने वाले गंभीर का इरादा आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सह-मालिक बनने का था, लेकिन फिलहाल उन्हें कामयाबी नहीं मिली है।
 
दिल्ली कैपिटल्स पर जीएमआर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का मालिकाना हक है। पिछले साल इस टीम के साथ मेंटॉर के रूप में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जुड़े थे लेकिन बीसीसीआई के मुखिया बनने के बाद उनके रिक्त स्थान पर गंभीर की नजर थी। 
 
गंभीर दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर बनने की ख्वाहिश रखते हैं लेकिन इसमें सबसे बड़ा रोड़ा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग बने हुए हैं क्योंकि पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक मजबूत सपोर्ट स्टाफ है। 
 
पता चला है कि दिल्ली के भाजपा सांसद की भले ही दिल्ली कैपिटल्स में सह-मालिक बनने की तमन्ना फिलहाल पूरी नहीं हो पा रही हो लेकिन यह भी संभव है कि उन्हें टीम के मालिकाना हक में 10 फीसदी की हिस्सेदारी दी जा सकती है।
2019 में आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन पिछले सालों के मुकाबले सबसे बेहतरीन रहा था। गांगुली और पोंटिंग की मेहनत साफ दिखाई दे रही थी और वह अंक तालिका में 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। दिल्ली ने 14 मैच खेले थे और 9 जीते व 5 मैच हारे थे। दिल्ली का नेट रनरेट भी +0.044 का रहा था।
 
आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। जहां एक ओर उसने ऋषभ पंत को 15 करोड़ की मोटी सैलरी देने का फैसला किया है तो दूसरी तरफ उसने पंजाब से आर. अश्विन को लिया है। श्रेयस अय्यर तो पहले से ही हैं। 
 
दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार की आईपीएल नीलामी में 8 खिलाड़ी खरीदे हैं। ये खिलाड़ी हैं जेसन राय, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर‍, क्रिस वॉक्स, मार्कस स्टोयनिस, तुषार देशपांडे, ललित यादव और मोहित शर्मा।
 
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के चढ़ते ग्राफ को देखते ही भाजपा सांसद गंभीर ने टीम का सह-मालिक बनने का फैसला किया था, लेकिन फिलहाल जीएमआर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने इस मामले में उनके साथ कोई करार नहीं किया है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments