Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह का बेटा हैरी सिंह खेल रहा है इंग्लैंड के लिए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह का बेटा हैरी सिंह खेल रहा है इंग्लैंड के लिए

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (15:43 IST)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह  का बेटा इंग्लैंड के लिए श्रीलंका के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते हुए दिखा। यह नजारा तब दिखा जब पहले टेस्ट मैच के पहले दिन आर पी सिंह का बेटा हैरी सिंह सबस्टीट्यूट फील्डर के तौर पर इंग्लैंड की गेंदबाजी के दौरान मैदान पर दिखे।

हैरी सिंह मैच की शुरुआत में ही बतौर सबस्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आना पड़ा। लंकाशायर के इस सलामी बल्लेबाज को पहले सत्र में क्षेत्ररक्षण करना पड़ा। इसके बाद दूसरे सत्र में इस 20 वर्षीय क्रिकेटर को 37वें ओवर में फिर से मैदान संभालना पड़ा जब हैरी ब्रूक थोड़े समय के लिए मैदान से बाहर गए थे।

हैरी सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर  आर पी सिंह के बेटे हैं। हालांकि हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह साल 2007 के विश्वकप विजेता टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नहीं बल्कि 1980 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सिर्फ 2 वनडे खेल चुके आर पी सिंह हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दर्ज की शिकायत