Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धोनी को भारत की ऑलटाइम टी20 टीम में जगह नहीं, विज्डन का यह कैसा मजाक?

WD Sports Desk
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (16:18 IST)
महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पूरी दुनिया इस क्रिकेटर का लोहा मानती है। उन्हें विश्व इतिहास के चालाक कप्तानों में से एक माना जाता है। खासतौर पर टी20 फॉर्मेट के तो वे बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं। भारत को कई चमकदार उपलब्धियां उन्हीं की कप्तानी में मिली है। उसी धोनी को विज्डन ने भारत की टी20 इंटरनेशनल की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। यह विज्डन का मजाक नहीं है तो और क्या है? धोनी के करोड़ों फैंस का मजाक बना दिया है। पहले नजर दौड़ाइए विज्डन की ऑलटाइम इंडियन टी20 टीम पर: 
  1. विराट कोहली
  2. रोहित शर्मा
  3. सूर्यकुमार यादव
  4. युवराज सिंह
  5. हार्दिक पंड्या
  6. सुरेश रैना
  7. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
  8. भुवनेश्वर कुमार
  9. आर अश्विन
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. आशीष नेहरा
  12. वीरेन्द्र सहवाग 
इन 12 खिलाड़ियों में कहीं भी धोनी का नाम नहीं है। जबकि धोनी के नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्डकप (2007), वनडे वर्ल्डकप (2011) और चैंपिंयस ट्रॉफी (2013) जीती है।

खिलाड़ी के रूप में भी धोनी ने 98 टी20 इंटरनेशनल मैचेस खेले हैं और 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन तारीफ के काबिल रहा है। ऐसे में धोनी का नाम न होना अचरज पैदा करने वाला है। 
 
विज्डन ने इस बारे में सफाई देते हुए लिखा है कि धोनी को बाहर रखना आसान नहीं था। लेकिन सिर्फ इतना लिख भर देने से क्या संतुष्ट हुआ जा सकता है?

यदि विकेटकीपर की ही बात की जाए तो दिनेश कार्तिक की तुलना में धोनी कहीं बेहतर हैं। बतौर कीपर भी, बतौर खिलाड़ी भी और बतौर कप्तान भी। माना कि दिनेश कार्तिक बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन धोनी की तुलना में वे पीछे ही नजर आते हैं। ऐसे में धोनी की बजाय दिनेश को प्राथमिकता देना समझ से परे है। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments