Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महेन्द्र सिंह धोनी 35 साल के हुए, प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएं

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (20:57 IST)
नई दिल्ली। भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के हो गए तथा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से लेकर उनके पूर्व और वर्तमान साथियों और प्रशंसकों ने इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी। पूर्व साथियों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएसल लक्ष्मण के अलावा बालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस स्टार क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी। आपको एक शानदार दिन और ढेर सारी सफलता के लिए  शुभकामनाएं।’ लंदन में घुटने के ऑपरेशन के बाद आराम कर रहे तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं धोनी। आने वाला वर्ष आपके के लिए बेहतरीन और खुशियों से भरा हो।’ 
 
सहवाग ने रांची के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी और धोनी के खास हैलीकॉप्टर शॉट के संदर्भ में सात जुलाई को राष्ट्रीय हैलीकॉप्टर दिवस घोषित करने के लिए  कहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं धोनी। आप अनहोनी को होनी करते रहो।’
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया है, ‘सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक तथा बेजोड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ’सीनियर बच्चन ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे एमएस।’ भारत और भारत ए टीम के कई खिलाड़ियों ने धोनी को शुभकामनाएं दी हैं।
 
धोनी के साथी सुरेश रैना ने अपने कप्तान का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बांसुरी बजा रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही लिखा है, ‘आने वाले हर वर्ष के साथ आपकी चमक और तेज होती रहे। शुभकामनाएं।’ धोनी अकेले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट जीते। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की। 
 
उनके कप्तान रहते हुए भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनी। यही नहीं 2013 में उनके नेतृत्व में भारत ने चैंपियन्स ट्राफी भी जीती। धोनी ने अब तक 278 वनडे में 8918 रन बनाए  हैं और उनका स्ट्राइक रेट 89.27 है। वनडे में वह अब तक नौ शतक और 60 अर्धशतक लगा चुके हैं। धोनी टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए  जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों में उनके नाम पर 256 कैच और 38 स्टंप दर्ज हैं। (भाषा)
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

मैं वापस आऊंगा, वादे के साथ मोहम्मद शमी ने मांगी फैंस से माफी

अफगानिस्तान बना एशिया का सरताज, श्रीलंका को हराकर जीता इमर्जिंग एशिया कप

मोहम्मद रिजवान बने पाकिस्तान के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान

INDvsNZ महिला क्रिकेट टीम को भी मिली न्यूजीलैंड से 76 रनों की करारी हार

WTC Points table में अब भी टॉप पर इंडिया, लेकिन आगे की राह मुश्किल

આગળનો લેખ
Show comments