Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Champions Trophy : पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा भारत का अभियान

Webdunia
मंगलवार, 9 मई 2017 (19:28 IST)
नई दिल्ली। गत चैंपियन भारत के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता साफ हो चुका है और इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा भी हो गई है। भारत एक जून से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा। यह मैच रविवार 4 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा।
        
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध लंबे समय से टूटे हुए हैं। पिछले दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है और भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। हालांकि गत वर्ष 19 मार्च को दोनों देशों के बीच कोलकाता में ट्वंटी 20 विश्वकप का मुकाबला हुआ था, जिसे भारत ने छह विकेट से जीता था।
        
दोनों देशों के बीच आखिरी बार वनडे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की मेजबानी में हुए एकदिवसीय विश्वकप में खेला गया था और उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एडिलेड में शिकस्त दी थी। 15 मार्च 2015 को खेले गए इस मैच में भारत ने सात विकेट पर 300 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तान को 224 रन पर निपटा दिया था।  मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उस मुकाबले में 126 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 107 रन की शानदार पारी खेली थी।
        
वर्ष 2013 में खेली गई पिछली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने पाकिस्तान को  डकवर्थ-लुईस नियम के तहत शिकस्त दी थी। पाकिस्तान को 39.4 ओवर में 165 रन पर ढेर करने के बाद भारत ने 19.1 ओवर में 102 रन बना लिए थे और फिर बारिश आने के कारण डकवर्थ-लुईस नियम के तहत मुकाबला जीता था। भारत पिछले टूर्नामेंट में चैंपियन बना था। 
       
मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चार जून को बर्मिंघम के एजबस्टन में खेला जाएगा। यह वह मुकाबला होगा, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी रहेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 1978 से लेकर अब तक 127 वनडे मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने 51 जीते हैं, 72 हारे हैं और चार में कोई परिणाम नहीं निकला है।
               
चैंपियंस ट्रॉफी में दो बार विजेता रहे भारत का ग्रुप में अगला मुकाबला श्रीलंका से आठ मार्च से और दक्षिण अफ्रीका से 11 मार्च को होगा। भारत के श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से मुकाबले लंदन के ओवल में खेले जाएंगे।
               
पाकिस्तान एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीत सका है। वह तीन बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है। एकदिवसीय विश्व रैंकिंग में भारत तीसरे और पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान ने आठवें स्थान पर रहकर मामूली अंतर के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया था। (वार्ता)
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments