Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भुवनेश्वर कुमार के पिता का हुआ निधन, 1 साल पहले पुलिस सेवा से लिया था रिटायरमेंट

भुवनेश्वर कुमार के पिता का हुआ निधन, 1 साल पहले पुलिस सेवा से लिया था रिटायरमेंट
, गुरुवार, 20 मई 2021 (20:14 IST)
मेरठ:भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल का आज निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।
 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भुवनेश्वर कुमार के पिता मूल रूप से बुलंदशहर निवासी किरण पाल पुलिस विभाग से सेवा निवृत थे और गत एक वर्ष से लिवर की गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे। वह 63 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी इंद्रेश देवी, पुत्र भुवनेश्वर और पुत्री रेखा शामिल हैं।
 
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भुवनेश्वर जब यूएई में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे थे तब पहली बार पता चला था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं।
 
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भुवनेश्वर अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ही यूएई में आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये थे। ’’’सिंह का उपचार चल रहा था और दो सप्ताह पहले स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘किरण पाल सिंह को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी लेकिन दो दिन बाद उनका निधन हो गया। ’’ उनके पार्थिव शरीर को बुलन्दशहर में उनके पैतृक गांव ले जाया गया है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदरबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भुवनेश्वर कुमार के पिताजी को श्रद्धांजली दी।
इस ही महीने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और मुंबई इंडियन्स के स्पिनर पियूष चावला के पिताजी का भी निधन कोविड-19 के कारण हुआ था। हालांकि भुवनेश्वर कुमार के पिताजी का देहांत कोरोनावायरस के कारण से नहीं बल्कि लिवर की खराबी के कारण हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चेतेश्वर पुजारा ने कहा, 'किसी भी टीम को हराने का दम रखते हैं हम'