Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पूर्व विकेटकीपर क्रोकवेल का 30 वर्ष की उम्र में निधन

पूर्व विकेटकीपर क्रोकवेल का 30 वर्ष की उम्र में निधन
बारबडोस , बुधवार, 22 जून 2016 (16:06 IST)
बारबडोस। बरमूडा क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फिकरे क्रोकवेल सोमवार सुबह अपने आवास पर मृत पाए गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार 30 वर्षीय क्रोकवेल सुबह करीब तीन बजे के आसपास मृत पाए गए। बरमूडा क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
बोर्ड अध्यक्ष नील स्पेट ने कहा, क्रोकवेल के निधन पर बीसीबी शोक व्यक्त करता है। दुख की इस घड़ी में बोर्ड क्रोकवेल के परिवार के प्रति सहानुभूति रखता है। 
 
क्रोकवेल ने 23 वर्ष की उम्र में दक्षिण अफ्रीका में 2009 विश्वकप क्वालिफायर में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस मैच में उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ 36 रन बनाए थे। क्रोकवेल ने अपना आखिरी मैच 2012 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए ट्वंटी-20 विश्वकप क्वालिफायर में खेला था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने चार मैचों में 117 रन बनाए थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अर्जेंटीना के टॉप गोल स्कोरर बने मैसी