Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंग्लैंड के स्टोक्स चुने गए 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर', विलियम्सन 'सर्वश्रेष्ठ न्यूजीलैंडर'

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (22:41 IST)
वेलिंगटन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के हीरो रहे बल्लेबाज बेन स्टोक्स को फाइनल की विपक्षी टीम न्यूजीलैंड में बड़ा सम्मान देते हुए 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' चुना गया है।
 
विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब जीता था। उपविजेता कीवी टीम का प्रदर्शन भी इस मैच में कमाल का रहा जिसके लिए उसके कप्तान केन विलियम्सन को भी 'सर्वश्रेष्ठ न्यूजीलैंडर' चुना गया है लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टोक्स का इस पुरस्कार के लिए चुना जाना दिलचस्प है।
 
दरअसल, स्टोक्स मूल रूप से न्यूजीलैंड के निवासी हैं और 12 वर्ष की उम्र में वे अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में आकर बस गए थे। उनके पिता कुछ वर्षों पहले वापस न्यूजीलैंड लौट गए थे लेकिन स्टोक्स इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में खेलते हैं और अपने परिवार संग इंग्लैंड में ही रहते हैं।
 
विश्व कप में स्टोक्स ने 66.42 के औसत से 465 रन बनाए थे तथा 7 विकेट भी लिए थे। विश्व कप फाइनल में हालांकि उनका नाबाद 84 रन और सुपर ओवर में सर्वाधिक रन ने उन्हें इंग्लैंड का हीरो बना दिया जिसकी बदौलत वह 44 वर्षों में पहली बार चैंपियन बन सका।
 
विश्व कप फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे स्टोक्स को न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन के साथ 'सर्वश्रेष्ठ न्यूजीलैंडर' का पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार के लिए दोनों क्रिकेटरों के अलावा न्यूजटॉक जेडबी के एंकर साइमन बार्नेट, पूर्व लीग स्टार मनु वातुवेई और क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के हीरो अब्दुल अजीज हैं।
 
'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के प्रमुख जज कैमरन बेनेट ने कहा कि स्टोक्स और विलियम्सन दोनों को ही विश्व कप फाइनल के बाद कई तरह के पुरस्कारों के लिए नामित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोक्स भले ही इंग्लैंड के लिए खेलते हैं लेकिन वे क्राइस्टचर्च में पैदा हुए हैं और उनके परिजन यहीं रहते हैं। वे माओरी मूल के हैं और उनके अंदर असल कीवी भावना दिखती है।
 
इंग्लैंड में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बोरिस जॉनसन और जेरेमी हंट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि स्टोक्स को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'नाइटहुड' की उपाधि से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक नामांकन होने हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments