Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

1 ओवर में 6 छक्के पड़ने के बाद आयुष बदोनी ने मार दिए 19 छक्के!

बडोनी ने टी20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, आर्य ने एक ओवर में छह छक्के लगाए

Webdunia
शनिवार, 31 अगस्त 2024 (18:11 IST)
आयुष बडोनी (165) ने 19 छक्कों के साथ किसी टी20 पारी का नया रिकॉर्ड कायम किया तो वहीं प्रियांश आर्य (120) ने एक ओवर में छह छक्के लगाए जिससे साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में शनिवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 308 रन बनाये।

 यह टी20 मैच का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी आर्य ने साउथ दिल्ली की पारी के 12वें ओवर में छह छक्के लगाये लेकिन बडोनी ने उनसे ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी की।

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले बडोनी ने 19 छक्के जड़े जो टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है। दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी 55 गेंद की पारी में आठ चौके भी लगाये। टी20 मैच की किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम था। दोनों बल्लेबाजों ने एक समान 18 छक्के लगाये थे।

गेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2017 सत्र में ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ रंगपुर राइडर्स के लिए 69 गेंदों में 146 रन की पारी में पांच चौकों के साथ 18 छक्के लगाए थे जबकि भारतीय मूल के चौहान ने इस साल जून में एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया के लिए 41 गेंदों में 144 रन की पारी के दौरान 18 छक्के लगाए थे।

वामहस्त बल्लेबाज आर्य ने महज 40 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 50 गेंद की पारी में 10 छक्के और इतने ही छक्के जड़े। उन्होंने इस दौरान मनन भारद्वाज के ओवर में छह छक्के लगाये।

बडोनी और आर्य ने दूसरे विकेट के लिए 286 रन की साझेदारी कर टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की लाचलान यामामोटो-लेक और केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग की सलामी जोड़ी के नाम था, जिन्होंने इस साल फरवरी में चीन के खिलाफ पहले विकेट के लिए 258 रन जोड़े थे।

साउथ दिल्ली ने पांच विकेट पर 308 रन बनाये जो 2023 में एशियाई खेलों की पुरुष प्रतियोगिता में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल द्वारा 20 ओवर में बनाए गए तीन विकेट पर 314 रन से महज छह रन कम है।(भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

रोहित शर्मा ने 12 साल के बाद घरेलू सीरीज हार पर दिया बड़ा बयान

13 विकेट 33 रन मिचेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पस्त भारत, इतिहास में नाम दर्ज

अपनी पहली टेस्ट सीरीज हारते ही रोहित शर्मा बने 21वीं सदी के सबसे खराब भारतीय कप्तान

पुणे टेस्ट में 113 रनों की जीत से न्यूजीलैंड ने रोका 18 सीरीज से चला आ रहा भारतीय जमीन पर टीम इंडिया का विजय रथ

12 साल बाद टूटा है घर का घमंड, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

આગળનો લેખ
Show comments