Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुराग ठाकुर ने मांगी बिना शर्त माफी

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (23:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने उच्चतम न्यायालय से बिना शर्त माफी मांगी है।
               
ठाकुर ने हलफनामा दायर करके कहा है कि अगर शीर्ष अदालत को लगता है कि उन्होंने न्यायालय के आदेशों में बाधा पहुंचाने की कोशिश की है तो वे बिना शर्त और साफ तौर पर माफी मांगते हैं। शीर्ष न्यायालय के आदेशों को निष्प्रभावी करने का उनका कभी उद्देश्य नहीं रहा। 
         
अनुराग ठाकुर ने हलफनामे में कहा है कि वे कम उम्र में ही सार्वजनिक जीवन में आ गए थे और तीन बार से लोकसभा के सदस्य रहे हैं। उनके मन में शीर्ष न्यायालय के प्रति उच्च सम्मान है। उन्होंने न तो कोई झूठा हलफनामा दाखिल किया और न ही वे किसी तरह से न्यायालय के आदेशों में दखल देना चाहते थे।  
               
ठाकुर के अनुसार, उन्होंने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष शशांक मनोहर से दुबई में इस मुद्दे पर सिर्फ उनका पक्ष पूछा था, क्योंकि बीसीसीआई का अध्यक्ष रहते वक्त उनकी यही राय थी। न्यायालय में हलफनामा दाखिल करने से पहले 2015 में केपटाउन में शशांक मनोहर ने खुद जवाब का मसौदा तैयार कराया था और कहा था कि इस जवाब में कोई दिक्कत नहीं है।
                    
दरअसल गत दो जनवरी को लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने को लेकर अड़ियल रुख अपनाए बीसीसीआई के खिलाफ तीखे तेवर अपनाते हुए न्यायालय ने ठाकुर को पद से हटाने के साथ ही 'कारण बताओ नोटिस' भी जारी किया था। उनसे पूछा गया था कि क्यों न उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाया जाए? न्यायालय ने कहा था कि अगर आरोप साबित हुए तो ठाकुर को जेल भी जाना पड़ सकता है।
                            
अनुराग ठाकुर पर आरोप था कि उन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर को कहा था कि वह (आईसीसी) ऐसा पत्र जारी करे जिसमें यह लिखा हो कि अगर लोढा पैनल को इजाजत दी जाती है तो इसे बोर्ड के काम में सरकारी दखलंदाजी माना जाएगा और बीसीसीआई की सदस्यता रद्द भी हो सकती है। हालांकि ठाकुर ने इस आरोप से इनकार किया था। (वार्ता)
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में बल्ले से सीरीज बचाने वाले हरभजन सिंह ने कह दी बड़ी बात

पाक के खिलाफ मिला ग्लेन मैक्सवेल को मौका, ऑस्ट्रेलिया ने कप्तानी पर नहीं खोले पत्ते

बिहार में खेले जाने वाले Asian Champions Trophy के लिए भारतीय हॉकी टीम को मिली नई कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट कोच पद से दिया गैरी कर्स्‍टन ने इस्‍तीफा, गिलेस्पी के हाथों में पूरी कमान

जो फ्लेमिंग, मक्कलम और विलियमसन जो ना कर सके, वह लेथम ने कर दिखाया

આગળનો લેખ
Show comments