Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पंजाब की मान सरकार का बड़ा फैसला, 1 महीने में निकाली जाएंगी 25000 नौकरियां

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (18:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किए गए पहले फैसले के तहत पुलिस विभाग में 10,000 सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्तियों को भरने को मंजूरी दे दी।
 
विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने का निर्णय मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। मान ने एक वीडियो संदेश में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में 25,000 सरकारी नौकरियों का एजेंडा पारित हुआ।
 
मान ने कहा कि पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 पद भरे जाएंगे और बाकी नौकरियां अलग-अलग विभागों, बोर्ड और निगमों में होंगी। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई ‘सिफारिश’ या कोई रिश्वत नहीं होगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगारी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था।
इससे पहले, शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्रिमंडल में एक महिला सदस्य सहित आप के 10 विधायकों को शामिल किया गया। 
 
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब राजभवन में गुरु नानक देव सभागार में एक समारोह में 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जानें डिग्री से ज्यादा स्किल क्यों है जरूरी और एम्प्लॉयर कैसे बदल रहे भर्ती रुझान!

QS Global MBA Ranking : दुनिया के टॉप 100 संस्थानों की सूची जारी, भारत के ये Institute हैं शीर्ष पर

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

આગળનો લેખ
Show comments