Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ी खबर, टाटा समूह की 110 कंपनियां होंगी बंद

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (11:15 IST)
नई दिल्ली। टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज अपने पांच हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए 'एग्जिट प्लान' (निकालने की योजना) बना रही है। 
 
इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार मुनाफा कमा रही टाटा की सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस को छोड़कर बाकी कंपनियों पर करीब 25.5 अरब डॉलर का कर्ज है। टाटा टेलीसर्विसेज पर काफी कर्ज है और कंपनी जल्द बंद होने वाली है। इन कंपनियों की संख्‍या 110 के लगभग है। कंपनी ने अपने सभी सर्किल हेड को 31 मार्च 2018 तक नौकरी छोड़ने के लिए कहा है।
 
नौकरी छोड़ने की इस योजना में तीन महीने से छह महीने तक नोटिस पीरियड का प्रावधान रखा जा सकता है। जो लोग इस नोटिस पीरियड से पहले छोड़न चाहेंगे उन्हें अलग से भत्ता दिया जाएगा। वरिष्ठ कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति योजना (वीआरएस) लाई जाएगी और कुछ कर्मचारियों को समूह की दूसरी कंपनियों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
 
रिपोर्ट के अनुसार टाटा समूह की दूसरी कंपनियों के ऊपर भी बंदी की तलवार लटक रही है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने इकोनॉमिक्स टाइम्स से रविवार (नौ अक्टूबर) कहा, 'सबसे पहले मैं ये स्वीकार करूंगा कि हालात काफी जटिल हैं। हमें इसे सरल करना होगा। मैं चाहूंगा कि हम 5-6 या 7 समूह रहें न कि 110 कंपनियां। जब तक हम ऐसे (ढेर सारी कंपनियां) तब तक कुछ नहीं होगा।'
 
चंद्रशेखरन ने टाटा टेलीसर्विसेज में निवेश करने की संभावना को भी पूरी तरह खारिज कर दिया। चंद्रशेखरन ने इकोनॉमिक्स टाइम्स से कहा कि ऐसा करना 'पैसा पानी में फेंकने जैसा होगा।' चंद्रशेखरन ने ईटी से कहा, 'इसे सुधारने के लिए 50-60 हजार करोड़ रुपए चाहिए…हमारे पास ये विकल्प नहीं है।'
 
53 वर्षीय चंद्रशेखरन ने ईटी से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपना “बहीखाता दुरुस्त करना है।” टाटा समूह अपने स्टील कंपनियों और ऑटो कंपनियों में बड़े रद्दोबदल कर सकती है ताकि उन्हें पहले से ज्यादा लाभदायक बनाया जा सके। इसकी शुरुआत करते हुए टाटा ने टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार और भारतीय कारोबार को अलग कर लिया है। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments