Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिकवाली दबाव में सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवाई

बिकवाली दबाव में सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवाई
मुंबई , मंगलवार, 26 जून 2018 (17:35 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। गुरुवार को जून श्रृंखला के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से निवेशकों ने सावधानी बरती। 
 
अमेरिका का चीन के अलावा यूरोपीय संघ और भारत के साथ व्यापार विवाद बढ़ने से वैश्विक संकेतक मिलेजुले थे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान एक समय 145 अंक तक चढ़ गया था। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में सेंसेक्स ने अपना लगभग पूरा लाभ गंवा दिया। 
 
अंत में सेंसेक्स 19.69 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,490.04 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 6.70 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,769.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,805.25 से 10,732.55 अंक के दायरे में रहा।
 
इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 198.68 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 86.22 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मौत का मैसेंजर बन रहा है Whatsapp, अफवाहों से जा रही है लोगों की जान