Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारतीय रुपए की दुर्गति जारी, डॉलर के मुकाबले पहली बार 83 के स्तर पर

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (19:13 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 61 पैसे की गिरावट के साथ पहली बार 83 रुपए के स्तर से नीचे चला गया।
 
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल कीमतों में तेजी तथा निवेशकों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने से भी रुपए पर असर पड़ा।
 
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर मजबूत खुला। बाद में रुपए की आरंभिक तेजी जाती रही और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव 82.40 प्रति डॉलर के मुकाबले 61 पैसे की गिरावट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
 
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 112.48 हो गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत बढ़कर 90.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स 146.59 अंक की तेजी के साथ 59,107.19 अंक पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (एजेंसी) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments