Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RBI ने नहीं बदली ब्याज दर, शेयर बाजार निराश

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (18:52 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने पूंजी बाजार की उम्मीदों को झटका देते हुए मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रिजर्व बैंक के इस कदम के बाद गुरुवार को शेयर बाजारों में उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट रही।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 70.70 अंक या 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 40,779.59 अंक पर बंद हुआ। केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखने से कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपर-नीचे होता रहा। NSE का निफ्टी भी इस दौरान 24.80 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 12,018.40 अंक पर बंद हुआ।
 
इन शेयरों में हुआ नुकसान : धातु समूह सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। मूलभूत साजो सामान और ऊर्जा सूचकांक में भी गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा मोटर्स के शेयरों में नुकसान रहा।
 
मुख्य मुद्रास्फीति के मध्यम अवधि के लक्ष्य के पार जाने की चिंता से रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया। बैंकर और अर्थशास्त्री उम्मीद कर रहे थे कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती को समर्थन देने के लिए केंद्रीय बैंक छठी बार भी ब्याज दरें घटाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments