Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खुशखबर! घट सकते हैं पेट्रोल के दाम, कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट

Webdunia
सोमवार, 9 मार्च 2020 (15:47 IST)
नई दिल्ली। कच्चे तेल के सबसे बड़े निर्यातक सऊदी अरब के कीमतों में कटौती की घोषणा और उत्पादन बढ़ाने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। इससे पेट्रोल के दामों में अच्छी खासी गिरावट आ सकती है।
 
लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 28 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। ब्रेंट की कीमत 12.70 डॉलर टूटकर 32.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।
 
कारोबार के दौरान सुबह एक समय यह 31.02 डॉलर प्रति बैरल तक उतर गया था, जो फरवरी 2016 के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिकी क्रूड वायदा भी 13.29 डॉलर यानी 32 फीसदी टूटकर 27.99 डॉलर प्रति बैरल रह गया। यह जनवरी 1991 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है, जब खाड़ी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें बेहद नीचे चली गई थीं। 
 
कच्चे तेल के दाम घटने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राइस वॉर छिड़ गया है। भारत को इससे जल्द फायदा मिल सकता है। चूंकि क्रूड ऑइल के दाम 30 प्रतिशत के करीब तक गिर गए हैं, घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम 50 के आसपास पहुंच सकते हैं। फिलहाल देशभर में पेट्रोल के दाम 70 से 80 रुपए के आसपास हैं।

आईईए ने अपनी नवीनतम रपट में सामान्य स्थिति में कच्चे तेल की मांग 11 लाख बैरल प्रतिदिन तक कम हो जाने का अनुमान जताया है। हालांकि उसने अपनी रपट में सऊदी अरब और रूस के बीच कच्चे तेल में उत्पादन कटौती पर सहमति नहीं बनने पर कच्चे तेल की कीमतों को लेकर छिड़े युद्ध पर कुछ नहीं कहा है।

पेट्रोल 24 पैसे, डीजल 25 पैसे सस्ता : देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और डीजल करीब 14 महीने तथा पेट्रोल 8 महीने के निचले स्तर पर आ गया। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सरकार ने 2 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किन राज्‍यों को होगा फायदा, कितनी है लागत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, संपत्ति ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोग कर सकते हैं अदालत का रुख

આગળનો લેખ
Show comments