Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, शिवसेना ने विरोध में लगाए पोस्टर, पेट्रोलियम मंत्री बोले जीएसटी में लाना जरूरी

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, शिवसेना ने विरोध में लगाए पोस्टर, पेट्रोलियम मंत्री बोले जीएसटी में लाना जरूरी
नई दिल्ली , रविवार, 9 सितम्बर 2018 (09:46 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में जनता को कोई राहत नहीं मिली। तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाईं। रविवार को पेट्रोल दिल्ली में 12 पैसे महंगा होकर 80.50 रुपए पर पहुंच गया। मुंबई में भी 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई। तेल कीमतों को लेकर शिवेसेना ने पोस्टर लगाकर विरोध जताया।
 
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 87.89 रुपए का हो गया। चार दिन में 1 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली में डीजल 10 पैसे महंगा होकर 72.61 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। तेल कीमतों में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पूर्व 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन तक दाम बढ़ाए गए।
 
मुंबई में रविवार को पेट्रोल की कीमतें 87.89 और डीजल 77.09 रुपए पहुंचने पर शिवसेना ने पोस्टर लगाकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल को अब जीएसटी के दायरे में लाना जरूरी हो चुका है। ऐसा नहीं होने से देश को करीब 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से कीमतें कम नहीं होंगी। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका को आखिरकार मिल गया किम जोंग-उन का वह पत्र, जिसका ट्रंप को था बेहद इंतजार