Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली , सोमवार, 8 जनवरी 2018 (12:30 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के दाम में जारी बढ़ोतरी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार डीजल के दाम 60 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। पेट्रोल भी एक बार फिर 70 रुपए प्रति लीटर के स्तर से ऊपर निकल चुका है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में शनिवार को डीजल के दाम 60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो गए। डीजल की कीमतों को वर्ष 2014 के उत्तरार्द्ध में सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया गया था। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट का दौर था।

उस समय सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर यह कह कर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ेंगी तो शुल्क में वापस कमी भी की जा सकती है। दिल्ली में रविवार को डीजल 60.31 रुपए प्रति लीटर पर रहा जबकि पेट्रोल 70.28 रुपए प्रति लीटर बिका।

यह 3 अक्टूबर 2017 (70.88 रुपए प्रति लीटर) के बाद का पेट्रोल का भी उच्चतम स्तर है। उस समय मीडिया में इसके 70 रुपए के पार निकल जाने की खबरें आने पर दबाव में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में दो-दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन दोनों पेट्रोलियम ईंधनों के दाम का बढ़ना लगातार जारी है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में डीजल पर उत्पाद शुल्क 380 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया है। इस दौरान यह 3.56 रुपए से बढ़कर 17.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 120 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के समय इस पर उत्पाद शुल्क 9.48 पैसे था जो फिलहाल 21.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय ब्रेंट क्रूड की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। अचानक कीमतों में तेज गिरावट से पहले वर्ष 2014 में यह 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आ रही है बजाज की नई डिस्कवर, ये होंगी खूबियां