Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब गेल के अधिग्रहण पर ओएनजीसी की नजर

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (19:49 IST)
नई दिल्ली। तेल और गैस क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) गत सप्ताह देश की तीसरी सबसे बड़ी तेल शोधक एवं विपणन कंपनी एचपीसीएल के साथ अधिग्रहण का करार करने के बाद गेल इंडिया लिमिटेड को अधिगृहित करने के करीब है।


ओएनजीसी ने गत 20 जनवरी को आधिकारिक रूप से एचपीसीएल की 51.11 प्रतिशत शेयर खरीद के लिए करार किया था। अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर एचपीसीएल प्रबंधन को कुछ संशय था लेकिन गेल प्रबंधन ओएनजीसी के साथ विलय के पक्ष में है। गेल में सरकार की 54.89 प्रतिशत हिस्सेदारी है जो करीब 46,700 करोड़ रुपए की है।

तेल एवं गैस क्षेत्र में अधिग्रहण का उद्देश्य देश में एक बड़ी तेल कंपनी बनाना है। चालू वित्त वर्ष के बजट भाषण में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत घोषणा की थी। सूत्रों के मुताबिक, दो अन्य कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम भी गेल के अधिग्रहण की इच्छुक थीं, लेकिल गेल प्रबंधन ने इनके बजाय ओएनजीसी को तरजीह दी है।

गेल ने दूसरे विकल्प के रूप में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) का चयन किया है। ऑयल में सरकार की 66.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसका बाजार मूल्य करीब 18 हजार करोड़ रुपए है। गेल का मानना है कि ओएनजीसी के साथ उसका विलय तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए अधिक फायदेमंद है, क्‍योंकि इससे तेल उत्पादक और परिवहन तथा विपणन नेटवर्क एक मंच पर आएंगे।

इंडियन ऑयल कॉर्प और भारत पेट्रोलियम ने गेल के साथ अपने अधिग्रहण को लेकर अलग-अलग तर्क दिए हैं। इंडियन ऑयल कॉर्प अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए या तो अन्य तेल शोधक कंपनी या गेल जैसी कंपनी का अधिग्रहण करना चाहती है।

भारत पेट्रोलियम ने हाल में पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि अधिग्रहण के लिए गेल उसका पहला विकल्प है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने अभी अन्य सरकारी कंपनियों के प्रस्तावों पर कोई निर्णय नहीं लिया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments