Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

घटेंगे प्याज के दाम, MMTC के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत

घटेंगे प्याज के दाम, MMTC के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत
, रविवार, 1 दिसंबर 2019 (15:18 IST)
नई दिल्ली। सरकारी कंपनी MMTC ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है। यह MMTC द्वारा प्याज के आयात के लिए दिया गया दूसरा ठेका है। कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज का आयात का आर्डर दे चुकी है।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूर्ति बढाने के उद्देश्य से सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं।
 
प्याज निर्यात पर रोक लगाई जा चुकी है तथा थोक व खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडार की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है।
 
सूत्रों के अनुसार, एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज मंगाने का करार किया है। इसके तहत अगले साल जनवरी से प्याज की खेप मिलने की शुरुआत की उम्मीद है। मिस्र से 6,090 टन प्याज इस महीने के दूसरे सप्ताह में मुंबई के जवाहर नेहरू पोर्ट टर्मिनल पर पहुंच सकता है।
 
प्याज के भाव पर नियंत्रण के लिए गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। इसमें वित्त मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, कृषि मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री भी रखे गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हारी बाजी को जीत कर सिकंदर बने शरद पवार, तोड़ी भाजपा-शिवसेना की 30 साल पुरानी दोस्ती