Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय मुद्रा लुढ़ककर 72 रुपए प्रति डॉलर के पार

भारतीय मुद्रा लुढ़ककर 72 रुपए प्रति डॉलर के पार
, गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (17:04 IST)
मुंबई। दुनियाभर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने के बावजूद वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के दबाव में भारतीय मुद्रा गुरुवार को लगातार सातवें दिन गिरावट में रहते हुए पहली बार 72 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर के पार पहुंची।


भारतीय मुद्रा में बुधवार को 21 पैसे की गिरावट में 71.78 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी। गत छह दिनों में भारतीय मुद्रा 168 पैसे कमजोर हुई है। घरेलू शेयर बाजार में रही तेजी के दम पर रुपए की शुरुआत 11 पैसे की तेजी के साथ 71.67 रुपए प्रति डॉलर से हुई।

अपराह्न में यह लुढ़कती हुई पहली बार 72 रुपए प्रति डॉलर के आंकड़े के नीचे 72.12 रुपए प्रति डॉलर के अब तक के निचले स्तर पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर छिड़ी जंग से भारतीय मुद्रा पर दबाव बना हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी में रही तेजी