Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस वित्त वर्ष अब तक बने 75 लाख नए आयकरदाता : CBDT

इस वित्त वर्ष अब तक बने 75 लाख नए आयकरदाता : CBDT
नई दिल्ली , रविवार, 4 नवंबर 2018 (18:44 IST)
नई दिल्ली। देश में करीब 75 लाख नए करदाता इस वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निर्देश के मुताबिक आयकर अधिकारियों का लक्ष्य 2018-19 वित्त वर्ष के अंत तक सवा करोड़ नए आयकरदाताओं को जोड़ना है। वित्त वर्ष अगले वर्ष मार्च तक होगा। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है।
 
अधिकारी ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अभी तक करीब 75 लाख नए आयकरदाताओं को आयकर सूची में शामिल किया गया है। कर वंचना पर लगाम कसने के लिए उठाई गई कई नीतियों और उपायों के कारण इतने लोग आयकर के दायरे में आए हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि विभाग को उम्मीद है कि वह सवा करोड़ आयकरदाताओं के लक्ष्य को हासिल करेगा क्योंकि 2018-19 वित्त वर्ष के खत्म होने में अब भी कुछ महीने बचे हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में विभाग ने आयकर के दायरे में एक करोड़ छ: लाख लोगों को शामिल किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उमा भारती का बड़ा बयान, राम मंदिर के पास मस्जिद का निर्माण हिन्दुओं को बना सकता है 'असहिष्णु'