Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जुलाई में जीएसटी राजस्व बढ़कर 96483 करोड़ पर

Webdunia
बुधवार, 1 अगस्त 2018 (16:52 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह में इस वर्ष जुलाई में लगातार तीसरे महीने वृद्धि का रुख बना रहा और इस महीने में यह बढ़कर 96,483 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले जून में यह 95,610 करोड़ रुपए और मई में 94,016 करोड़ रुपए रहा था।


हालांकि अप्रैल में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसके बाद मई के राजस्व में कमी आई थी, लेकिन इसके बाद से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। जुलाई 2018 में 96,483 करोड़ रुपए का कुल सकल राजस्व संग्रह किया गया जिसमें से सीजीएसटी 15,877 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 22,293 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 49,951 करोड़ रुपए (आयातों पर संग्रहित 24,852 करोड़ रुपए सहित) एवं 8,362 करोड़ रुपए (आयातों पर संग्रहित 794 करोड़ रुपए सहित) हैं।

जुलाई तक जून महीने के लिए फाइल किए गए जीएसटीआर 3बी रिटर्न की कुल संख्या 66 लाख है जबकि जून में यह संख्या 64.69 लाख रही थी। अप्रैल मई 2018 के लिए राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर 3,899 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी से 13 लाख करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि जीएसटी परिषद की 28वीं बैठक में 80 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी की गई है, जिससे राजस्व संग्रह पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments