Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोने-चांदी के भावों में गिरावट, इतने गिरे दाम

सोने-चांदी के भावों में गिरावट, इतने गिरे दाम
, मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (17:45 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा गया और सोना 100 रुपए टूटकर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 145 रुपए की गिरावट में 38,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 2.80 डॉलर टूटकर 1,272.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोया वायदा 2.90 डॉलर की गिरावट में 1,274.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी से पीली धातु दबाव में आई है। यह अभी चार महीने के निचले स्तर से बहुत ऊपर नहीं है। डॉलर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसके भाव में नरमी आती है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.96 डॉलर प्रति औंस बिकी।
 
स्थानीय बाजार में ग्राहकी कम रहने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए गिरकर 32,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 32,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।
 
चांदी की औद्योगिक मांग कमजोर रही। चांदी हाजिर 145 रुपए टूटकर 38,425 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 205 रुपए लुढ़ककर 37,320 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या आपका बैंक अकाउंट हैक हो सकता है आधार नंबर से, जानिए क्या कहता है UIDAI