Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वैश्विक दबाव में सोना-चांदी टूटी

वैश्विक दबाव में सोना-चांदी टूटी
, बुधवार, 25 जनवरी 2017 (16:03 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 175 रुपए फिसलकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
सोने में दो दिन बाद गिरावट दर्ज की गई है। चांदी भी 340 रुपए टूटकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 5.85 डॉलर लुढ़ककर 1,203 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.7 डॉलर की गिरावट में 1,203.1 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन में मांग घटने से पीली धातु पर दबाव बना है। उनका मानना है कि तकनीकी कारणों से सोने के अभी और सस्ता होने की उम्मीद है, इसलिए चीनी नववर्ष से पहले लोगों ने अपनी खरीदारी टाल दी है। इसलिए सोने के दाम घटे हैं। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर फिसलकर 16.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोहली, साक्षी मलिक समेत कई दिग्गजों को पद्म सम्मान