Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, मुहूर्त कारोबार में गिरे सोना-चांदी

बड़ी खबर, मुहूर्त कारोबार में गिरे सोना-चांदी
नई दिल्ली , गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (19:07 IST)
नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर हुए विशेष मुहूर्त कारोबार में सांकेतिक मांग के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव 250 रुपए गिर कर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
 
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कम पड़ने से चांदी के भाव भी गिर गए और यह 200 रुपए लुढ़ककर 41 हजार रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
सोने के भाव में यह गिरावट आम गतिविधियों के नहीं होने के कारण हुआ। दीपावली के पावन अवसर और हिंदू संवत 2074 की शुरुआत के मौके पर आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों ने सांकेतिक खरीदारी की।
 
विदेशी बाजारों में लंदन में सोना 0.43 प्रतिशत चढ़कर 1286 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 16.99 डॉलर प्रति औंस रही।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये गिरकर क्रमश: 30,750 रुपए और 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही।
 
चांदी भी 200 रुपए गिरकर 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 40 रुपए नरम होकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
चांदी के सिक्के स्थिर रहे। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार रुपए व 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गूगल भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड