Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वैश्विक स्तर पर दबाव से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की

वैश्विक स्तर पर दबाव से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की
, शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (16:08 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर दबाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपए टूट कर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 30,740 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 230 रुपए लुढ़ककर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी जो डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर पर है।


वैश्विक स्तर पर आज पीली धातु पर दबाव रहा जिसका असर स्थानीय बाजार पर भी दिखा। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,219.50 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर फिसलकर 1,218.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अगस्त के वायदा कारोबारों के निपटान से पहले तकनीकी कारणों से सोना दबाव में है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विराट नहीं एमएस धोनी हैं भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर‍